राजस्थान में पारा गिरने से बढ़ी ठंड, रात का तापमान 15 डिग्री तक पहुंचा

बुधवार को राजस्थान के तापमान में गिरावट देखी गई। यहां अधिकांश शहरों में बीती रात तापमान 25 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया। वहीं दिन का तापमान भी 35 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया। आज सुबह से ही जयपुर के आसपास हल्के बादल भी छाए रहे। जिससे ठंड बढ़ने के आसार हैं। वहीं मंगलवार रात कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई।


बीती रात भीलवाड़ा के आसपास के इलाकों में बारिश रिकॉर्ड की गई। जिसके कारण पारा 9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 18 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग जयपुर के अनुसार 4 नवंबर तक बारिश की संभावना बनी हुई है। यानी तापमान में और अधिक गिरावट से ठंड बढ़ने की संभावना है। 


मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अरब सागर में लक्ष्यद्वीप के पास कम दबाव का क्षेत्र बनने से सक्रिय हुए चक्रवाती तूफान के कारण इसका समुद्र तट से दूर होने के बावजूद ऐसा असर रहा, जो अब समुद्री तट के पास आने के दौरान और भी अधिक नजर आ सकता है। आने वाले दिनों में इस तंत्र की सक्रियता का असर एक बार फिर बारिश के रूप में सामने नजर आ सकता है।


बीती रात प्रमुख शहरों का तापमान

































शहरतापमान
जयपुर21.0 डिग्री
अजमेर21.2 डिग्री
सीकर17.0 डिग्री
चित्तौड़गढ15.0 डिग्री
चूरू20.1 डिग्री
गंगानगर18.7 डिग्री